Diamond Benefit Rashi: ज्योतिष शास्त्र में रत्न शास्त्र का विशेष महत्व है। रत्नों में हीरा मूल्यवान और कठोर रत्न माना जाता है। लोग हीरा के खूबसूरत सौंदर्य और कीमत के कारण खूब पसंद करते हैं और प्रयोग भी करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हीरा का स्वामित्व ग्रह शुक्र को माना गया है। इसे धारण करने से व्यक्ति को सुख-सौंदर्य और संपन्नता प्राप्त होती है।

रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा वैवाहिक जीवन और रक्त पर भी सीधा असर डालता है। शुक्र ग्रह के लाभ लेने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। कुछ लोग तो इसे ग्लैमर बढ़ाने के लिए अद्भुत रत्न होता है। लेकिन बिना किसी ज्योतिष सलाह और जानकारी के बिना हीरा धारण करना जीवन में विध्वंस मचा सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि हीरा किन-किन राशियों को पहनना चाहिए और किसे लिए नहीं पहनना चाहिए।

किन राशियों के लिए अशुभ होता है हीरा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए हीरा रत्न शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही जो व्यक्ति अध्यात्म की ओर जाना चाहते हैं उन्हें भी कभी भी हीरा नहीं धारण करना चाहिए।

किन-किन राशियों को धारण करना चाहिए रत्न

रत्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए हीरा रत्न बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। इसके साथ ही कर्क राशि वालों को तो हीरा अवश्य पहनना चाहिए। जो व्यक्ति ग्लैमर, फिल्म या फिर मीडिया के क्षेत्र में हैं उनके लिए हीरा रत्न बहुत ही ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है।