Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात दैत्य गुरु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। दैत्य गुरु आज रात 9 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि और विलासिता के कारक ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का अपना ही नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है।

लेकिन सबसे पहले आपको बता दें कि शुक्र का यह गोचर 19 मई 2026 तक रहने वाला है यानी इसका प्रभाव कुछ राशियों पर 15 दिनों तक रहेगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ उपाय भी करने होंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये 3 राशियां रहे सावधान

कन्या राशि


वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए आर्थिक चुनौती लेकर आ सकता है। इसके साथ ही आपके अचानक से खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अचानक खर्चों की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसके साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में भी सावधानी बरतनी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह जो समय है स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर हैं इस दौरान अपने आप को कमजोर महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही वाणी दोष के कारण परिजनों या फिर मित्रों से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। निवेश के मामलों में अभी आपको थोड़ा रुकना चाहिए यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

मकर राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों के लिए यह जो समय हैं कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। या फिर उनमें देरी भी हो सकती है। मकर राशि वाले जातकों को इस दौरान वाहन चलाते समय या कानूनी कागजात पर हस्ताक्षर करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी।

परेशानियों से बचने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप इन सभी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आज रात या फिर शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चीनी या सफेद मिठाई का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र के मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं।