Vat Savitri Vrat Sanyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानी 16 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। आज का दिन ज्योतिष गणना के अनुसार, बहुत ही खास माना जा रहा है। आपको बता दें कि आज शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, शनिश्चैरी अमावस्या और दर्श अमावस्या का एक साथ कई सारे संयोग बन रहे हैं. आज के दिन इतने सारे असरदार और शुभ योग एक साथ बनने को बहुत ही कम दिखता है। ज्योतिषियों का मानना है कि आज कुछ राशियों पर शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष (Aries)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन मेष राशि वाले जातक धैर्य और समझदारी से कार्य करते हैं तो यह बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। आज आपके दांपत्य जीवन में चल रही छोटी-मोटी परेशानियां खत्म हो सकती है। साथ ही साथ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लेकिन आपको एक बात का खास ध्यान रखना होगा कि किसी भी तरह से जल्दबाजी में फैसला न करें वरना पछाताप हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
शनि जयंती और वट सावित्री का यह शुभ संयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिरता लेकर आ रही है और पारिवारिक सुख-देने वाला भी रहेगा। आज का दिन आपके रिश्तों में मधुरता लेकर आ रही है। पति-पत्नी के बीच विश्वास मजबूत होगा। साथ ही साथ आराम व संतुलन बढ़ेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य जो है वह पूरे होने के संकेत दिख रहे हैं।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज का यह व्रत आपके नकारात्मक विचारों को कम करने और रिश्तों को मजबूत बनाने वाला रहेगा। साथ ही साथ आपके जीवन में धीरे-धीरे स्थिरता आने लगेगी।