Vastu Tips: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका है। मान्यता है कि यदि घर में वास्तु के हिसाब से न कार्य किया जाए तो घर में सुख-शांति चली जाती है। इसलिए इन सभी चीजों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि घर में फटे-पुराने कपड़े, पुरानी टी-शर्ट या बनियान को फेंकने के बजाए उसे घर साफ करने लगते हैं।

लोगों को ऐसा लगता है कि इससे उनकी बचत हो जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में यह आदत बहुत ही गलत बताया गया है। ऐसा करने से घर की खुशहाली चली जाती है। पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। साथ ही साथ आपकी किस्मत पर भी बुरा असर डालता है।

शुक्र ग्रह भी होता है खराब

वास्तु शास्त्र के अनुसार, फटे-पुराने और गंदे कपड़ों का संबंध सीधे तौर पर शुक्र ग्रह से होता है। आपको बता दें कि शुक्र को सुख-विलासिता और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है। यदि आप इन कपड़ों से घर में पोछा लगते हैं, शुक्र ग्रह कमजोर होने लगता है। ऐसा होने से जीवन में आर्थिक तंगी और सुख-सुविधाओं की कमी होने लगती है। इसलिए आप घर में फटे-पुराने कपड़ों से पोछा न लगाएं।

घर में बढ़ने लगती है नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पुराने कपड़ों में धूल और गंदगी के साथ पुरानी ऊर्जा दबी होती है। यदि आप उनसे पूरे घर में पोछा लगाते हैं तो वह नकारात्मक ऊर्जा घर के हर कोने में फैल जाती है। उसके बाद परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और बिना मतलब के झगड़े और चिड़चिड़ापन बढ़ने लग जाती है।