Triekadash Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय देवता शनि इस समय मीन राशि में है और अरुण वृषभ राशि में स्थित है। ज्योतिषियों के अनुसार, ये दोनों ग्रह मिलकर त्रिएकादश योग बना रहे हैं। आपको बता दें कि 12 अगस्त 2025 को ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 60 अंश पर होंगे। 

ऐसे में इस विशेष परिस्थिति के कारण शनि-यूरेनस के त्रिएकादश योग से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। इन लोगों को धन की प्राप्ति होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियाँ...

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में त्रिएकादश योग खुशियाँ और उन्नति लेकर आ सकता है। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शनि-अरुण का त्रिकादश योग आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस समय आपकी आय में बचत होगी। आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। यह समय विद्यार्थियों के लिए काफी अनुकूल रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में काफी ज्यादा प्रगती होगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार में लाभ हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने में सफल हो सकते हैं। पहले किए गए निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपकी वाणी मधुर होगी। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।