Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्मफल दाता कहा जाता है। आपको बता दें कि शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की वक्री चाल यानी उल्टी चाल बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही साथ शनि वक्री होते ही वे बहुत ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं। जब शनि शक्तिशाली होते हैं तो जातकों को उनके कर्मों का फल अधिक तीव्रता से देते हैं।

ऐसे तो शनि की उल्टी चाल से लोग डरते हैं, लेकिन मीन राशि में गुरु के घर में शनि का वक्री होना कई राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान भाग्य का द्वार भी खुल सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि 27 जुलाई से किन-किन भाग्यशाली राशियों पर शनि देव का विशेष कृपा बरसने वाला है साथ ही किन-किन राशियों पर अपना आशीर्वाद देने वाले हैं।

इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शनि का गोचर आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। साथ ही साथ इनके कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उनके लिए यह गोचर बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है।

वहीं बात करेंगे मिथुन राशि वालों की तो शनि इनके दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं, जो कर्म का स्थान माना गया है। जो लोग नौकरी पेशा करते हैं उनको बड़ी जिम्मेदारी या फिर प्रमोशन मिल सकता है। बॉस और सहकर्मियों का पूरा सहयोग भी मिलेगा। इसके साथ ही तुला राशि वालों की बात करते हैं तो इन्हें मिले जुले परिणाम मिलेंगे लेकिन सकारात्मक मिलेंगे। इस दौरान आपकी बातों का लोगों पर बहुत ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही आप मार्केटिंग या सेल्स या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में बड़ा लाभ कमाएंगे।