Shani Nakshatra parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन अब शनि देव 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि यह जो गोचर है कुछ राशि के जातकों के लिए कठिन समय लेकर आ सकता है। साथ ही साथ जिन राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है उनके लिए यह समय बहुत ही ज्यादा मुश्किल से भरा रहेगा।

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, मिथुन राशि वालों को इस दौरान खासकर सावधानी बरतनी होगी और अगले कुछ महीनों तक बिना कुछ सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। क्योंकि उनके लिए यह समय थोड़ा मुश्किल रह सकता है। साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि शनि का नक्षत्र परिवर्तन किन-किन राशि वालों के लिए कष्टकारी रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलना होगा। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। नौकरी कारोबार या व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना कठिनाई महसूस हो सकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का ज्यादा से ज्यादा भार रह सकता है। जिसके चलते मानसिक दबाव और चिड़चिड़ापन आपको घेर सकता है। धन की कमी हो सकती है जिससे आपको दिक्कतें भी आएंगी। 

यह भी पढ़ें - Guru Gochar 2026: 2 जून को गुरु बृहस्पति बनाएंगे हंस राजयोग, इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत