Shani Dev Rajyog: व्यक्ति के जीवन में शनि का प्रभाव उसके कर्मों में झलकता है और अपने न्याय के माध्यम से वह अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखता है। शनि लगभग हर 30 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में वक्री है और जून 2027 तक इसी राशि में रहेगा।
इस दौरान शनि विभिन्न ग्रहों के साथ युति करेगा और विशेष योग बनाएगा। इन्हीं विशेष योगों में से एक शनि और बुध का योग है, जो षडाष्टक योग बना रहा है। यह षडाष्टक योग कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं और संपत्ति प्राप्ति, करियर में उन्नति और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है। तो आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
मेष राशि
शनि इन तीन राशियों के जातकों को अचानक धन लाभ दिला सकता है। परिवार के सदस्यों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ हो सकता है। आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर शनि मेहरबान रहेगा। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। जो लोग व्यापार के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि का अद्भुत प्रभाव बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।