Sawan Somwar 2025 :शिवभक्तों के लिए सबसे पावन समय सावन का महीना शुरू हो चुका है। श्रद्धा और आस्था से भरे इस माह में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व होता है। इस बार सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई 2025 को आ रहा है, जिसे भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। 

कहा जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने और शिवलिंग पर प्रिय वस्तुएं अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। अगर आप भी इस सावन में शिव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, तो दूसरे सोमवार को शिवलिंग पर इन 10 पवित्र वस्तुओं का अर्पण करें।

दूध दही और शहद से बना पंचामृत 

सोमवार के दिन भगवान महादेव के शिवलिंग पर यदि पंचामृत का अर्पण किया जाए तो इससे महादेव अति प्रसन्न होते हैं। ‌ पंचामृत में दूध, दही, घी,शहद और जल मिलकर इस मिश्रण के रूप में तैयार किया जाता है। ‌ इसके बाद पंचामृत का पूरा लेपन शिवलिंग पर किया जाता है।

बेलपत्र और धतूरा 

सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने का महत्व बताया जाता है लेकिन यदि बेलपत्र और धतूरा सोमवार के दिन चढ़ाया जाए तो इससे शिवजी अति प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान भी देते हैं। सावन पर महादेव की सामग्री में बेलपत्र और धतूरा अवश्य शामिल होना चाहिए।

भस्म

भगवान भोलेनाथ को भस्म आरती और भस्म का लेपन बेहद पसंद है इसलिए सावन के प्रत्येक सोमवार यदि संभव हो तो शिवलिंग पर भस्म का अर्पण करें। भारत के उज्जैन राज्य में महाकाल मंदिर में भगवान शिव की भस्म आरती की जाती है जिसे देखने के लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ सावन के दिनों में देखी जाती है।

शमी के पत्ते और गंगाजल

भगवान भोलेनाथ को पसंद करने के लिए आप सावन के दूसरे सोमवार के दिन शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित कर सकते हैं। हालांकि शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के दौरान यदि लोटे में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाए तो इससे महादेव प्रसन्न होते हैं। ‌

इत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर इत्र अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

चंदन

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को चंदन बेहद ही पसंद है। पूजा के बाद शिवलिंग पर चंदन से त्रिपुंड बनाना शुभ माना जाता है।

घी

भगवान शिव को घी अर्पित करना बेहद फलदायक माना गया है। घी को ऊर्जा और तेज का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर घी चढ़ाने से आत्मविश्वास में वृद्धि आती है।

काले तिल

काले तिल का अर्पित करना बेहद ही फलदायक माना जाता है। इससे मन को शांति प्राप्त होती है और पापों का नाश होता है।

यह भी पढ़ें...Sawan Dessert Ghevar: सावन में ही क्यों खाते हैं घेवर, जानें इसके पीछे की अनोखी और दिलचस्प वजह