Sawan 2026: सनातन धर्म का सबसे खास और पावन पर्व सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। सावन महीने की शुरुआत इस साल जुलाई के अंत से होगी। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत ही ज्यादा खास महत्व है। इस पूरे महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही साथ भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। 

इसी कारण पूरे देशभर के करोड़ों श्रद्धालु सावन महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि इस साल का सावन महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस पर्व की शुरुआत बेहद खास दिन से हो रहा है और शिव भक्तों के लिए कई शुभ अवसर भी लेकर आ रहा है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि इस साल सावन का महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में इस बार कितने सोमवार पड़ेंगे। 

कब से होगी सावन की शुरुआत

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई दिन गुरुवार से हो रही है। सावन महीने की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात में शुरू हो जाएगी, लेकिन उदयातिथि के कारण सावन का आरंभ 30 जुलाई से माना जाएगा। दृक पंचांग के अनुसार, सावन महीने का समापन 28 अगस्त दिन शुक्रवार को होगा। इस दिन श्रावण की पूर्णिमा तिथि भी है। 

सावन महीने में कितने पड़ेंगे सोमवार

हिंदू धर्म में सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि सावन के सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और व्रत करने का विधान होता है। इस बार सावन महीने में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त को है। दूसरा सोमवार 10 अगस्त को है।  तीसरा सोमवार 17 अगस्त को है और चौथा सोमवार 24 अगस्त को है। 

यह भी पढ़ें- Shukra Gochar: 23 जून से दैत्य गुरु शुक्र इन 4 राशियों को बनायेंगे मालामाल!