Saraswati Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में कई तरह के योग बनते हैं। इन योगों का प्रभाव व्यक्ति पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है। ऐसे तो ज्योतिष शास्त्र में कई योग हैं लेकिन एक योग ऐसा भी है जिसका नाम सरस्वती योग है, जो बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में सरस्वती योग बनता है उसके जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। साथ ही साथ उनके जीवन में ज्ञान, सफलता और मान-सम्मान की कभी भी कमी नहीं होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर यह योग कब बन रहा है और किस तरह से बनता है। साथ ही साथ इसके प्रभाव से किन-किन राशियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलने वाला है।
कब बनेगा सरस्वती राजयोग
दृक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सरस्वती राजयोग दो दिन बाद यानी 22 जून को बनने जा रहा है। इस दिन कर्क राशि में यह खास संयोग बनेगा। क्योंकि कर्क राशि में बुध, गुरु और शुक्र की युति होगी। जिससे इस शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा। लेकिन खास बात यह है कि इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित हैं, जिससे इस योग का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
आखिर कैसे बनता है यह राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब देवताओं के गुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजकुमार बुध और दैत्य गुरु शुक्र एक साथ कुंडली के केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं तो उस स्थिति में सरस्वती योग बनता है। खासकर जब गुरु बृहस्पति अपनी राशि में उच्च के होते हैं तो यह योग और भी ज्यादा प्रभावशाली हो जाता है।
सरस्वती योग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, मिथुन, कर्क और मीन राशि वालों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही साथ करियर में आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको इस समय प्रमोशन मिल सकता है। आय में भी वृद्धि हो सकती है।
कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। कमाई करने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। खाकर जो लोग मीडिया, शिक्षा और कानून से जुड़े हुए हैं उन लोगों को और भी ज्यादा फायदा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: कल से इन तीन राशियों की बदलने जा रही है किस्मत, बुध का होगा गोचर