Raksha Bandhan Festival : रक्षाबंधन वो दिन होता है जब भाई-बहन का रिश्ता और भी खास बन जाता है। मान्यता है कि अगर बहन अपने भाई की राशि के मुताबिक जब बहन अपने भाई के लिए राखी का रंग सोच-समझकर चुनती है, तो वो रंग उसके जीवन में पॉजिटिव बदलाव और सौभाग्य लेकर आता है। यह भाई के जीवन पर शुभ असर डालता है। रक्षाबंधन भाई बहन के प्यार का खास दिन होता है। ये त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसके अच्छे जीवन, खुशी और लंबी उम्र की दुआ करती हैं। बदले में भाई भी उसकी हर हाल में रक्षा करने का वादा करता है। आइए जानते हैं राशि अनुसार भाइयों की राखी का क्या रंग होना चाहिए...

मेष राशि 

मेष राशि वाले भाइयों को लाल रंग की राखी बांधना अति शुभकारी होगा। जिससे भाई पूरे वर्ष स्वस्थ रहेंगे। इस रंग की रखी को बांधने से भाई ने ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि 

जिन बहनों के भाई की राशि वृषभ है, उन्हें भाई को सफेद या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई की तरक्की के रास्ते खुलेंगे और उसकी किस्मत भी मजबूत होगी।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले भाइयों की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधने से करियर में मनचाही सफलता मिलेगी और घर में सुख समृद्धि आती है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। 

कर्क राशि 

इन राशियों के स्वामी चंद्रमा है। जिन बहनों के भाई की राशि कर्क है , उनकी कलाई पर बहने सफेद या क्रीम कलर की राखी बांधें। इससे भाई बहन का प्रेम बना रहेगा और जीवन में खुशहाली आती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले भाइयों को बहनों को लाल या नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए, क्योंकि ये रंग उनकी राशि के लिए शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से भाई की किस्मत चमकेगी, उसके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले भाइयों की कलाई पर बहनों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। हरे रंग की राखी के प्रयोग से भाई के ग्रह दोष दूर होते हैं और भाई बहन का प्रेम निरंतर मजबूत होता है।

तुला राशि 

जिन भाइयों की राशि तुला है, उनकी कलाई पर बहनों को गुलाबी या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई को निरंतर सफलता मिलेगी और रिश्तों में मिठास आएगी।

वृश्चिक राशि 

जिन बहनों के भाइयों की राशि वृश्चिक है वे उनकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई के व्यापार कार्य में बढ़ोत्तरी होगी और कुंडली दोष दूर होंगे। 

धनु राशि 

जिन भाइयों की राशि धनु है, उनकी कलाई पर बहने पीली या नारंगी रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से भाई बहन के रिश्ते में कड़वाहट कभी नहीं आएगी और भाईयों के यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि 

मकर राशि वाले भाइयों की कलाई पर उनकी बहनों को नीले रंग की रंग की राखी बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि मकर राशि शनि देव से जुड़ी हुई है। ऐसा करने से उनके भाई को दुश्मनों से छुटकारा मिलने में मदद मिलेगी और नकारात्मक सोच या बुरी नजर का असर भी कम होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले भाइयों की कलाई पर बहने नीले या गहरे नीले रंग की राखी बांधें , ऐसा करने से उनके भाइयों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। 

मीन राशि 

मीन राशि वाले भाइयों की कलाई पर उनकी बहनों को पीली या सुनहरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई बहन के रिश्ते और मजबूत होते हैं । ये रंग सौभाग्य,धन, समृद्धि और ज्ञान के रंग हैं।

यह भी पढ़ें...Mahamaya Mata Temple Nagaur : नागौर के इस मंदिर में चमत्कार, बोलने लगते हैं मूक बच्चे, वैज्ञानिक भी इस रहस्य से हैं हैरान