Rahu Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह को मायावी, रहस्यमी और अचानक अप्रत्याशित परिणाम देने वाले ग्रह माने जाते हैं। आपको बता दें कि आज यानी 31 मई 2026 को अपनी चाल में बदलाव करके शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश कर चुके हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, राहु इस नक्षत्र में पहले पद में 2 अगस्त 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र राहु का स्वयं का स्वामित्व वाला नक्षत्र माना जाता है, इसलिए इसमें राहु का आगमन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाता है।

ऐसे में राहु का नक्षत्र परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा असर डालेगा। इस दौरान कुछ राशियों के लिए आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। लेकिन वहीं 3 राशि के जातक ऐसे हैं जो भाग्यशाली रहने वाले हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

राहु गोचर से इन राशियों का खुलेगा भाग्य

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से मिथुन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां भी मिलने के प्रबल योग हैं। ऐसे में आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 2 अगस्त से पहले नए व्यावसायिक सौदों से मुनाफा बढ़ सकता है। साथ ही साथ भाई-बहनों के सहयोग से पारिवारिक मनमुटाव और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को अचानक और अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। इस दौरान पैतृक संपत्ति या फिर पुराने निवेश से भी बड़ा लाभ मिलने वाला है। कारोबार, सोने-चांदी और डिजिटल फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आप अपने बिजनेस को विस्तार करने की योजनाएं बना सकते हैं और यह सफल भी हो सकती है।

मीन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान विदेशी कंपनियों में काम कर रहे लोगों को अच्छा धन मिल सकता है। साथ ही साथ दफ्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।