Grah Gochar March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल यानी 15 मार्च को दो बड़े ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। एक तो सूर्य ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे वहीं दैत्य गुरु भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे साथ ही साथ चंद्र भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे।
दृक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च के दिन सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे और चंद्र श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे साथ ही साथ शुक्र ग्रह रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। ऐसे में तीनों ग्रहों के चील में बदलाव से तीन राशि के जातकों की किस्मत अचानक बदल सकती है। तो आइए उन तीनों राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए 15 मार्च का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। साथ ही साथ करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकता है। अगर विदेश में जाकर या नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वैदिक पंचांग के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 15 मार्च का दिन बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके सहकर्मी आपके सहयोग करेंगे। साथ ही साथ जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उनके मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर खुशियों से भरा रहने वाला है। मांगलिंक कार्य में इस दौरान आप हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस दौरान आपको प्रेम जीवन में अच्छा अनुभव मिल सकता है। नव विवाहित जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Papamochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकदाशी पर इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिल सकती है नई नौकरी