Nautapa Upay: नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो चुकी है। यह 2 जून तक रहेगा। आपको बता दें कि नौतपा का समय 9 दिनों का होता है। इसकी शुरुआत उस समय होती है जब ग्रहों का राजा सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। नौतपा के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य की किरणें सीधी धरती पर पड़ती हैं। इस दौरान पृथ्वी पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। 

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की आराधना के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए जप-तप और दान का विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है। आपको बता दें कि नौतपा के दौरान सूर्य देव अपनी प्रचंड ऊर्जा में होते हैं इसलिए वास्तु के अनुसार, यह समय एक खास उपाय के लिए बेहद शुभ माना जाता है। तो आइए इस खबर में जल से जुड़ा उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नौतपा में मिट्टी का घड़ा बदलेगा आपकी किस्मत

नौतपा के दौरान यदि आप घर की उत्तर-पूर्व  और उत्तर दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर का सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बेहतर रहता है। इसके साथ ही इस एक उपाय को करने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है बल्कि आपको आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा जल तत्व की दिशा मानी जाती है। 

कुबरे की दिशा भी है उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की भी दिशा माना जाता है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में मिट्टी का घड़ा भरकर रखने से आर्थिक स्थिति कभी नहीं खराब होती है और हमेशा मजबूत रहता है। यदि आप नौतपा के दौरान एक छोटा सा उपाय करते हैं तो आपके घर की तिजोरी कभी भी खाली नहीं रह सकती है।