Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि में कल यानी 22 जून को बुध गोचर करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष की दृष्टि से यह गोचर बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और बुध बुद्धि व संवाद के कारक ग्रह हैं। ऐसे में यह परिवर्तन बहुत ही ज्यादा खास है।
दृक पंचांग के अनुसार, 22 जून की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध का यह गोचर होने वाला है। इस दौरान कई राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है साथ ही साथ करियर और कारोबार में भी लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि
इन राशियों की खुलेगी किस्मत
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध मिथुन राशि के स्वामी ग्रह है और इसी राशि से निकलकर दूसरे भाव यानी धन भाव में जा रहे हैं, इसलिए यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए रास्ते खोलेगा साथ ही साथ किसी जगह अगर पैसा अटका हुआ है तो वापस मिल सकता है। आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। करियर की बात करें तो आपकी वाणी जो हैं लोगों को प्रभावित करेगी जिससे आपका कार्य बन सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभदायक रहेगा। क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में यह गोचर होने जा रहा है। आपके व्यक्तित्व में इस दौरान निखार आ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपकी निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ होगी। जो आपके सीनियर है या बॉस है उनका पूरा सहयोग मिल सकता है।
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही शानदार रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर हो रहा है। नौकरीपेशा वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है या फिर आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कारोबार में निवेश करने से आपको मुनाफा भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 4 दिन बाद शुक्र देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर मडराएगा काले बादल