Budh Vakri 2026 Effects on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस दौरान खर्च, निवेश और पैसों से संबंधित मामलों में अतिरिक्त सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 7 जुलाई को कर्क, वृषभ और सिंह राशि वालों को ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखना होगा। तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह परिवर्तन आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होने जा रहा है, जो आपके जीवन में थोड़ी उथल-पुथल मचा सकता है। साथ ही साथ धन के मामलों में यह समय संभलकर चलना होगा और वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा वरना भारी पड़ सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए 7 जुलाई का दिन खर्चे को बढ़ाने वाला है। क्योंकि यह जो गोचर हो रहा है वह आपके कुंडली के बारहवें भाव में होने जा रहा है, जो सीधे आपके खर्चों को बढ़ाएगा। आपका बजट इस दौरान बिगड़ सकता है। साथ ही साथ फिजूल का खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए आपको लगाम लगा कर रखना होगा। जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कुछ कागजी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर ग्यारहवें भाव यानी लाभ भाव हो पर हो रहा है। ऐसे में आर्थिक तरक्की और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन लोगों से संपर्क भी टूटने जैसा महसूस होगा। लेकिन आपको एक बात ध्यान रखना होगा कि यह समय अस्थायी है। ज्यादा घबराने वाली बात नहीं है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बड़े निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें।
यह भी पढ़ें- Gajlakshmi Rajyog 2026: 8 दिन बाद गुरु शुक्र का होगा मिलन, इन राशियों का चमकेगा भाग्य