Budh Margi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी सीधी चाल चलते हैं तो हमारे दैनिक जीवन में निर्णय लेने की क्षमता और करियर पर असर डालता है। आपको बता दें कि बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति, संचारन और कारोबार का कारक ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि जब भी बुध वक्री से मार्गी होते हैं तो इसका अर्थ है कि अपनी सीधी चाल में लौटकर आएंगे।
ऐसे में साल 2026 में 24 जुलाई की रात 3 बजकर 54 मीनट से बुध मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में यह घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है,,, क्योंकि यह गोचर जीवन में रुकी हुई गतिविधियों को फिर से गति प्रदान करेगी। तो आइए इस गोचर से किन-किन राशियों कि किस्मत चमकने वाली है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि में ही बुध मार्गी होंगे, ऐसे में आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगा। जो लोग नौकरीपेशा करने वाले लोग हैं उनको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसके साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। आपके कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। साथ ही साथ आय के नए-नए स्त्रोत भी बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है क्योंकि आपकी कुंडली के लाभ भाव में हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। जो जातक कारोबार करते हैं उनको नए और क्लाइंट मिल सकते हैं। साथ ही साथ पुरानी समस्याओं का सामाधान भी मिल सकता है जिससे आपोक मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर अकास्मकि धन लाभ कराएंगे। साथ ही साथ कारोबार में विस्तार करेगा। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा लाभदायक रहने वाला है। जो लोग वाहन या प्रॉपटी खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह समय बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Shani Vakri 2026: जुलाई के अंत में शनि देव बदलेंगे चाल, इन राशियों का चमकेगा भाग्य