Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीन दिन बाद यानी 21 जून को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह मेष राशि से निकलकर शुक्र की राशि यानी वृषभ में प्रवेश करेंगे।
वृषभ राशि में प्रवेश करने से मंगल का प्रकोप और ज्यादा बढ़ जाएगा, जिससे कुछ राशि के जातकों को अचानक गुस्सा, वाणी में कठोरता और लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है। तो ऐसे में तीन राशि के जातकों को 21 जून से ज्यादा से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आप अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखें। साथ ही साथ अपने गुस्सा पर कंट्रोल रखें। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का यह गोचर सिंह राशि के दशम भाव यानी कर्म भाव में होगा। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में दबाव देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ आपके अंदर ईगो यानी अहंकार की भावना भी आ सकती है, जो आपके बने-बनाए रिश्तों को प्रभावित कर सकती है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर सातवें भाव यानी वैवाहिक जीवन और साझेदारी के भाव में हो रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन छठे भाव यानी शत्रु और रोग भाव में होने जा रहा है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है, लेकिन इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी ज्यादा रहेगा। आपका शत्रु गुप्त तरीके से परेशान कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा।
यह भी पढ़ें- Ruchak Rajyog: 21 जून को बनेगा रुचक राजयोग, 4 राशियों का जाग उठेगा भाग्य