Ketu Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित्त समय कर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में यानि 29 मार्च को केतु ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाला है। तो ऐसे में आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर कौन कौन सी राशि है जिन्हें केतु के गोचर से लाभ मिलने वाला है 

मेष राशि 

केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि वालों को नई ऊंचाई छूने का मौका मिल सकता है। आपको इस दौरान करियर में नई पहचान भी मिलने की संभावना है। आप जितना ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ज्यादा लाभ मिल सकता है। आपकी सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी। 

वृषभ राशि 

केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत बन रहे हैं। बड़े लोगों का साथ मिल सकता है। जिससे आपके करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके लिए भी यह समय लाभदायक साबित हो सकता है। व्यवसाय के संबंध में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान करियर में नई पहचान बनने की उमीद है। सीनियर का सहयोग मिल सकता है। साथ ही साथ घर में खुशहाली बना रहेगा। जो लोग यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं 29 मार्च के बाद यात्रा कर सकते हैं। साथ ही साथ यह यात्रा आपके लिए सुखद साबित हो सकता है। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। वही 29 मार्च के बाद घर में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। जिससे घर में खुशियों का आगमन भी हो जाएगा।