Guru Margi 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति 11 मार्च को ही मार्गी हो चुके हैं। गुरु बृहस्पति को शिक्षा, भाग्य और धन का कारक ग्रह माना जाता है। बता दें कि अब 13 दिसंबर तक मार्गी ही रहने वाला है। यानी अगले 9 महीने तक मार्गी रहेंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र में मार्गी हुए हैं और पुनर्वसु नक्षत्र स्वयं बृहस्पति का नक्षत्र माना जाता है।
ऐसे में यह नक्षत्र हमें रचनात्मक और धैर्यवान बनाता है। इसके साथ ही अंधकारमय जीवन में रोशनी की नई किरण भी पैदा करता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं आखिर गुरु के मार्गी होने से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
वृषभ राशि
गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से वृषभ राशि वाले जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही साथ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के भी योग बन रहे हैं जिससे लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि इस दौरान संपत्ति से जुड़ी रुकावटे दूर होने वाली है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होने वाला है। यदि आप नए मकान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
कर्क राशि
देवताओं के गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कर्क राशि वाले जातकों के व्यक्तित्व व वाणी में निखार आ सकता है। साथ ही साथ आपकी रचनात्मकता निखार आएगी। आपके जो भी प्रयास है उसमें तेजी आएगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना बन रही है। आपके जो भी कार्य होंगे जल्द से जल्द पूर्ण होंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ज्यादा अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी करने वाले हैं उनके लिए यह समय बहुत ही ज्यादा अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर चल रही सारी परेशानियां खत्म हो सकती है। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Shani Gochar : शनि देव आज कर चुके हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत