June 2026 Vrat Tyohar : वैदिक पंचांग के अनुसार जून का महीना सिर्फ ग्रह गोचर के लिहाज से ही खास नहीं रहने वाला है बल्कि इस महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार भी आने वाले हैं। आपको बता दें कि इस महीने में अधिक मास का समापन भी होगा और इसके साथ ही वट पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। पंडित जी के अनुसार, साल की सभी 24 एकादशी व्रत रखने के बराबर फल देने वाली निर्जला एकादशी भी इसी महीने में पड़ेगी। तो आज इस खबर में जानेंगे जून के महीने में बड़े व्रत त्योहार कौन कौन से आने वाले हैं। साथ ही इसका तिथि क्या रहने वाला है।

साल 2026 के जून माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

परम एकादशी

अधिक मास की दूसरी एकादशी को परम एकादशी या फिर परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस साल यानी जून महीने में यह एकादशी 11 जून को पड़ने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एकादशी 3 साल में आती है इसलिए इसका विशेष महत्व है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस व्रत को करने से गरीबी दूर हो जाती है।

सोमवती अमावस्या 

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या 15 जून 20026 को पड़ रही है। आपको बता दें कि इसी दिन अधिक मास की समाप्ति होगी। इस दिन सोमवार पड़ रही है इसलिए यह सोमवती अमावस्या के रूप में जाना जाएगा। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, तर्पण आदि करना शुभ माना गया है। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रंभा तीज

दृक पंचांग के अनुसार, शुक्ल तृतीया को रंभा तृतीया या फिर रंभा तीज के नाम से जाना जाता है। इस साल 2026 में यह व्रत 17 जून को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत सौंदर्य और आरोग्य प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम होता है। इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र होती है।

निर्जला एकादशी

साल की 24 एकादशी का व्रत करने का पुण्य देने वाली निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी और पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

वट पूर्णिमा 

जून 2026 में वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जाएगा। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। साथ ही जो महिलाएं सुहागिन होती हैं उनके लिए तो यह व्रत सबसे खास होता है।

यह भी पढ़ें- Kitchen Vastu: आप भी सिंक में छोड़ते हैं जूठे बर्तन, तो हो जाएं सावधान, पल भर में खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस