Guru Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति को नवग्रह में काफी अधिक महत्व है। देवताओं के गुरु बृहस्पति को ज्ञान, संतान, विवाह, धर्म, धन, शिक्षा, और भाग्य आदि कारक माना जाता है। गुरु बृहस्पति एक राशि में करीब 1 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। 

इस साल गुरु बृहस्पति तीन गुनी तेजी गति से चल रहे हैं। गुरु के अतिचारी होने से इस साल एक नहीं बल्कि तीन राशि में संचरण करेंगे। इस समय गुरु बृहस्पति  मिथुन राशि में विराजमान है और वहीं अक्टूबर माह में वह अपनी उच्च राशि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के अपनी उच्च राशि में आने से 12 राशियों के जीवन में असर देखने को मिलने वाला है। लेकिन तीन राशि के लोग हैं ऐसे हैं जिन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।  

इन तीन राशियों को मिलेगा धन कमाने का मौका

मेष, मिथुन और मीन राशि जी हां, इन तीनों लोगों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं। नया वाहन या फिर घर का सुख प्राप्त कर सकते हैं। जमीन जायदाद भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों को विशेष फल मिल सकता है। यदि प्रेम संबंध की बात करें तो अच्छा रहने वाला है। धन कमाने का भी मौका मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Grah Gochar 2025 : 4 दिन बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि देव बनाएंगे डबल राजयोग