Gajalakshmi Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से अगले 8 दिन बाद इस ब्रह्मांड के दो सबसे बड़े और शुभ ग्रह एक अनोखा संगम बनाने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों यानी मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जी हां यह गोचर 8 जून को गुरु और शुक्र की युति से होने जा रही है।
दृक पंचांग के अनुसार, 8 जून को सुख-वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सबसे खास बात यह है कि ज्ञान, भाग्य और बुद्धि के कारक देव गुरु बृहस्पति पहले से ही कर्क राशि में विराजमान हैं।
ऐसे में 8 दिन बाद कर्क राशि में शुक्र के साथ गुरु की युति होगी जिससे गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि गुरु की उच्च राशि कर्क है, इसलिए उच्च राशि में गुरु और शुक्र का मिलना एक विशेष धन योग भी बना सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरु और शुक्र की युति से किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी ग्रह है ऐसे में शुक्र और गुरु का मिलने आपके लिए पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। वृषभ राशि वालों को भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही साथ यदि आप लेखन, पत्रकारिता, कला या फिर मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको बड़ी सफलता मिल सकता है।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के राशि लग्न भाव में बनने जा रही है। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। साथ ही साथ मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिल सकती है और करियर में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह महासंयोग एकादश भाव में होने जा रहा है। ऐसे में परिणामस्वरूप आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही साथ आपके लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबार में निवेश करते हैं तो आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- June 2026 Vrat Tyohar : जून में पड़ेंगे 5 बड़े व्रत-त्योहार, जानिए निर्जला एकादशी व वट पूर्णिमा की तिथि