Diwali Rashifal 2026: वर्ष 2026 में दिवाली का शुभ मुहूर्त 8 नवंबर 2026 रविवार को शाम 5:54 से रात 7:50 तक रहेगा। इस दिन प्रदोष कल शाम 5:31 से रात 8:09 तक रहेगा। अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11:27 से 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 तक रहेगी। इस वर्ष 8 नवंबर को पढ़ने वाली दिवाली पर बुध आदित्य राजयोग तुला राशि में सूर्य और बुध की युति से यह राजयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बुद्धि कारोबार संवाद कौशल मान सम्मान और आर्थिक लाभ के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार दिवाली का पर्व और इस दौरान बनने वाले ग्रहों के शुभ संयोग सभी 12 राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। आईए जानते हैं की दिवाली पर विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही दिवाली पर कई तरह के उपाय भी करते हैं ताकी मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सके।
सबसे पहले राशियों की बात करते हैं।
1. मेष राशि
इस दिवाली पर मेष राशि वाले जातकों के लिए दिवाली आत्मविश्वास में वृद्धि लाएगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे और आपके अंदर साहस बना रहेगा। किसी भी कार्य को आप मन लगाकर करेंगे।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मां लक्ष्मी और गणेश के पूजन के दौरान अक्षत से भरे पत्र में चांदी का सिक्का रखना शुभ रहेगा।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए इस बार दिवाली धन वर्षा और पारिवारिक सुख की प्राप्ति लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना और तुलसी का पौधा रखना शुभ रहेगा।
4. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में हंस राजयोग के प्रभाव से सम्मान मान मर्यादा और मानसिक शांति मिलेगी। चांदी में मोती जड़ी अंगूठी पहनना या मोती की माला खरीदना शुभ रहेगा।
5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। हल्दी मिले हुए अक्षत मां लक्ष्मी के समक्ष के और सरसों के तेल का दिया जलाएं।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए दिवाली में नए अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। तांबे के कलश में जल चावल और सिक्का रखकर पूजा करेंगे तो अच्छा रहेगा।
7. तुला राशि
आय मैं बढ़ोतरी होगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। दीपावली की रात लक्ष्मी जी को इत्र चंदन और सफेद फूल अर्पित करें।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिवाली बहुत शुभ रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएँ दूर होगी शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाकर काला तिल अर्पित करें।
9. धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली पर भाग्य वृद्धि और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत है। विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें और सोने के आभूषण या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।
10. मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष एक अच्छा संकेतयह है कि पुराने ऋण और बाधाएँ समाप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा दक्षिण दिशा में काले तिल और घी का दीपक जलाकर रखें तो अच्छा रहेगा।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए धन लाभ और सामाजिक सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना तथा जल में कुमकुम मिलकर लक्ष्मी जी को अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए घर में सुख शांति और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। पीतल के दीपक में घी का दीपक जलाकर विष्णु जी व लक्ष्मी जी की आराधना करें।