Chaitra Navratri 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत इस साल 19 अप्रैल से हो रही है। चैत्र नवरात्रि का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ का ही नहीं बल्कि नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लाने का भी संकेत होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-पाठ किया जाता है।
लेकिन क्या आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से घर में खुशहाली आती है साथ ही साथ माता रानी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन में कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।
पहला उपाय
मुख्य दरवाजे पर बनाएं शुभ चिन्ह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि स्वास्तिक सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है इसे बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं प्रवेश करती हैं। साथ ही साथ घर-परिवार में सफलता और तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं।
दूसरा उपाय है तोरण
ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन दरवाजे पर ताजे आम के पत्ते का तोरण लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि जो लोग द्वार पर तोरण लगाते हैं उनके घर में सुख-समद्धि बनी रहती है। साथ ही साथ भाईचारे में भी वृद्धि होती है।
घर के मुख्य दरवाजे पर रखें कलश
शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य दरवाजे के दाई ओर जल से भरा कलश रखना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। घरवालों का मन हल्का भी रहता है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लक्खी मेले की निरीक्षण करने बाइक से निकले कलेक्टर, सड़क से गायब है फुटपाथ, साफ-सफाई का भी हाल बेहाल