Chaitra Navratri 2026: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना गया है। आपको बता दें कि इस दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा की जाती है। इसके साथ ही उनकी आराधना भी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए। 

चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय

मेष और वृश्चिक राशि वाले लोग नवरात्रि के 9 दिनों में मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा करें साथ ही साथ गुड़ या लाल रगं की मिठाई का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही 'ॐ स्कंदमात्रै नमः' का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

वृषभ और तुला राशि वाले लोग नवरात्रि में मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करें और सफेद फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है साथ ही साथ आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल जाती है।

मिथुन और कन्या राशि वाले लोग नवरात्रि में मां ब्रह्माचारिणी की पूजा करें। इसके साथ ही हरे फल या फिर मूंग की दाल का अलवा अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की मिलती है।

कर्क राशि के जातक नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री की उपासना करें और उन्हें दूध से बनी मिठाई भी अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। और अशांति दूर हो जाती है।

सिंह राशि वाले लोग नवरात्रि के दिनों में मां कूष्मांण्डा की पूजा करें और किसी मंदिर में लाल चंदन का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ता है।

धनु और मीन राशि वाले लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें और पीली मिठाई या चने की दाल का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।

मकर और धनु राशि वाले लोग चैत्र नवरात्रि के दिन में मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा करें और शनिवार के दिन काले तिल व तेल का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बड़ी से बड़ी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है और कानूनी मामलों से भी राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: 21 मार्च से बदलने जा रही है इन तीन राशियों की किस्मत, शनि देव अचानक बना सकते हैं धनवान