Budh Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह अप्रैल माह में छह बार अपनी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि अप्रैल माह में बुध चार बार नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं वही दो बार अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 अप्रैल को ही बुध ने पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया था। वही अब 13 अप्रैल को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, 22और 30 अप्रैल को रेवती और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अगर राशि परिवर्तन की बात करें तो, बुध ग्रह 11 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे उसके बाद 30 अप्रैल को मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में बुध के बार बार नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को धनलाभ तो कुछ राशि को धनहानि भी हो सकती है। तो आइए इस खबर में जानेंगे कि बुध के गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा । इसके साथ ही जो लोग कार्यस्थल पर ईमानदारी से काम कर रहे हैं उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती हैं। निवेश से फायदा हो सकता है। साथ ही इस महीने में ही आपके डूबे हुए पैसे वापस मिल सकता है। वही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर का साथ मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के भी संकेत बन रहा है। जिससे घर और मन दोनों में खुशियां बनी रहेंगी। घर पर नए मेहमान की भी एंट्री हो सकती है।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान धन संपत्ति में जबरदस्त लाभ हो सकता है । जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें पदोन्नति हो सकती है। साथ ही साथ आय में इंक्रीमेंट भी हो सकती है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, इस दौरान आपको फायदा ही फायदा होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र और राशि परिवर्तन लाभ देने वाला है, इस दौरान जो लोग नौकरी या कारोबार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने फैसले से अच्छा व्यापार खड़ा कर सकते हैं।