Bada Mangal 2026 Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बड़ा मंगल का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि इस बार बड़ा मंगल की शुरुआत 5 मई से होने जा रही है। बड़ा मंगल का दिन पवन पुत्र हनुमान को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। धार्मिक और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं उनकी कुंडली से शनि दोष और साढ़ेसाती के प्रभाव से बच जाते हैं. साथ ही साथ नकारात्मक प्रभाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या या फिर शनि दोष से परेशान हैं तो बड़ा मंगल के दिन कुछ उपाय बताने वाले हैं उसे जरूर कर सकते हैं।
बड़ा मंगल के दिन करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें या फिर सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं। इससे बजरंग बली प्रसन्न होते हैं। साथ ही साथ अपनी कृपा भी बनाएं रखते हैं।
दूसरा उपाय है कि आप इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही साथ हनुमान जी भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Alert: घर में भूलकर भी न लगाए पुराने कपड़ों से पोछा, घर में आ सकती है आर्थिक तंगी