Apra Ekadashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना के लिए बहुत ही विशेष दिन मानी जाती है। आपको बता दें कि इस दिन को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी इस साल 13 मई 2026 दिन बुधवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन पंचक का साया भी  रहने वाला है। जो यह अशुभ माना गया है। लेकिन अपरा एकादशी के दिन कुछ ऐसी सावधानियां हैं जिसे बरतने की सलाह दी जा रही है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर इस दिन कौन सी ऐसी गलतियां हैं जिन्हें करने से मनाही है।

एकादशी के दिन न करें ये कार्य

दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन पंचक का साया रहने वाला है। इस दौरान आपको दक्षिण दिशा की यात्रा करना अशुभ माना जाता है। यदि बहुत ज्यादा जरूरी हो, तो पूजा-पाठ करके ही निकलें।

लकड़ी या फर्नीचर से जुड़े काम न करें- मान्यता है कि जब पंचक लग जाता है तो इस दौरान लड़की या फर्नीचर से जुड़े काम नहीं करना चाहिए। जैसे घर में पलंग लाना, फर्नीचर या लड़की का सामान खरीदना या फिर बनवाना। इन सब चीजों को इग्नोर करना बेहतर माना जाता है।

छत या घर का निर्माण कार्य शुरू न करें- पंचक के दौरान आपको छत डालना या निर्माण से जुड़े कार्य भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

अग्नि से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किचन या आग से जुड़े कार्य करते समय आपको बिल्कुल भी सतर्क रहना होगा। इस दौरान आग से जुड़ी घटनाओं का खतरा ज्यादा से ज्यादा बढ़ जाता है।

किसी भी तरह का जोखिम भरा काम टालें- पंडित जी के अनुसार, अपरा एकादशी के दिन बड़े निवेश या फिर नया कारोबार शुरू करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इन सभी चीजों से दूरी बना कर रखें। जब पंचक खत्म हो जाएं तो आप ये सारी चीजें कर सकते हैं।