Apara Ekadashi 2026 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि यह जो व्रत है व्यक्ति के जीवन में शुभ फल, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रद्धा और नियम के साथ इस व्रत को पालने वाले लोगों के जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वहीं जो लोग नियम और विधि-विधान से इस व्रत का पालन नहीं करते हैं उनके जीवन में नकारात्मकता आने लगती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल अपरा एकादशी कब है। इसके साथ ही इस व्रत का पालन के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।
कब है अपरा एकादशी
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 मई को दोपहर में शुरू हो रही है। यानी 12 मई को 2 बजकर 53 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 13 मई 2026 को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होता है।
यानी उदया तिथि के अनुसार, 13 मई 2026 को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा विधि-विधान से की जाएगी। पूजा करने का जो शुभ मुहूर्त रहेगा सुबह के 5 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
पारण का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी का पारण करने का समय जो है 14 मई को सुबह 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। क्योंकि एकादशी का जो पारण होता है वह द्वादशी में किया जाता है और इस दिन द्वादशी समाप्ति का मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 20 मिनट पर है।