Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य शुभ फलदायी होता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का मतलब होता है जिसका कभी क्षय न हो यानी नाश न हो।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जो लोग निवेश या फिर कोई अच्छा कार्य करते हैं उसका फल आपको जीवनभर मिलता है। 

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदने का परंपरा बहुत दिनों से चला रहा है। लेकिन इस दिन सही समय पर खरीदा जाए तो और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह के 10 बजकर 49 मीनट से लेकर अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 40 मीन से लेकर 12 बजकर 20 मीनट तक है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन दान करना बहुत ही ज्यादा लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग दान-पुण्य करते हैं उन्हें जन्म-जन्मांतर के पुण्य खाते में जुड़ जाते हैं।

आपको बता दें कि इस दौरान लोग जल, मिट्टी के घड़े, सत्तू और पंखें का दान करते हैं। इससे पितृ देव तृप्त हो जाते हैं और अपना आशीर्वाद भी देते हैं। इसके साथ ही कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए और अपने धन की वृद्धि के लिए कुछ चीजों का दान करना बहुत ही जरूरी होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर कौन से वो 5 चीजें है जिन्हें दान करने से धन की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन जौ का दान करना चाहिए, मिट्टी के घड़ा, दक्षिणवर्ती शंख और कौड़ियां दान करना चाहिए। इसके साथ ही सत्तू और गुड़ का सेवन करने और दान करने से ग्रह दोष शांत हो जाते हैं।