Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन शनिवार है और आज भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तर्पण करके पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं। आपको बता दें कि अमावस्या पर ग्रहों की चाल से कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है तो वहीं कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। तो आज इस खबर में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के राशिफल जानेंगे।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अमावस्या शुभ साबित हो सकता है। आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। किसी बड़े अधिकारी के संपर्क में आ सकते हैं। जिससे आपको लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। साथ ही साथ घर परिवार वालों की ओर से सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी कार्य को करने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ दिन रुक जाएं। कार्य की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन कार्य में विघ्न आ सकता है। जिससे मन परेशान हो सकता है। आज मिथुन राशि वाले लोग किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें अन्यथा कार्य विगड़ सकता है। अपनी सेहत का खासकर ध्यान रखें। वरना सेहत खराब हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान जैसा साबित हो सकता है। आज आप बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शुभफलदायी रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर का साथ मिल सकता है। साथ ही साथ आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। पूरा दिन मौज-मस्ती से बितेगा। खासकर शाम के समय में डिनर का प्लान भी कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लक्की साबित हो सकता है। जो लोग कारोबार करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। साथ ही साथ कारोबार में मुनाफा भी हो सकता है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएगी। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। आज आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होंगे। कार्य के संबंध में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। आज आपकी सेहत में कुछ दिक्कते आ सकती हैं। पुराने रोग फिर से आ सकते हैं। इसलिए सावधान रहना होगा। डेली की दिनचर्या में व्यायाम जरूर एड कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके कारोबार में लाभ मिल सकता है। कारोबार के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ फलदायी रहने वाला है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए 23 अगस्त का दिन सुनहरा मौका लेकर आ सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। सीनियर का थोड़ा डांट सुनने को मिल सकता है। लेकिन करियर के लिहाजे से आज आपका दिन ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति में विस्तार होने की संभावना है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में विस्तार होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वाले लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।