Today Horoscope : किन राशि वालों को करना पड़ेगा संघर्ष और किसकी किस्मत देगी साथ? देखिए 11, जुलाई को विभिन्न राशियों के लिए क्या हैं संकेत 11, जुलाई को श्रावण मास का पहला दिन है। इस विशेष समय में मेष से लेकर मीन तक की राशियों के लिए ग्रह नक्षत्रों के क्या संकेत हैं, आइए जानते हैं आज का राशिफल...
मेष राशि
दिन भर व्यस्तता रहेगी। अनावश्यक दूसरों के विषय में हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा। विवाह तय होने का संयोग है।
वृषभ राशि
सावन का पहला दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद समाप्त होने के संकेत हैं। यार दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित कार्यों में भी आशा के अनुरूप सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सावन का पहला दिन मांगलिक कार्यों में शिरकत करने वाला रहेगा। साथ ही मांगलिक कार्यों में आ रही बाधाएं भी खत्म होंगी। दूसरों से विवाद करने से बचें। संतान पक्ष से हानि के संकेत हैं।
कर्क राशि
व्यक्तिगत जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। अनजान सा भय मन में बना रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत होगी। अकेलापन मन को व्यथित कर सकता है। जहां तक हो सके दूसरों के मामले में पड़ने से दूर रहें।
सिंह राशि
व्यवसायिक हानि से बचने के लिए अपने व्यापार पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी। व्यावसायिक यात्रा में लाभ मिलेगा। नए जोखिम न उठाएं। नए आर्थिक स्त्रोत बनेंगे। कर्ज़ से छुटकारा पाने के अभी कोई आसार नहीं हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए 11, जुलाई का दिन सामाजिक आयोजनों में व्यस्तता वाला रहेगा। भविष्य के लिए नए कार्यक्रमों की तैयारी होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विवाद से बचें वरना स्थिति और बिगड़ने के आसार हैं।
तुला राशि
रिश्तों में भरोसा करते समय सावधान रहें। सरकारी कोप भाजन का नुक़सान भुगतना पड़ सकता है। बहुत दिनों से रूका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं। आर्थिक सफलता मिलेगी। परिवार के लिए फिक्रमंद रहेंगे।
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक योजना बनाकर नया प्रयोग करने का प्रयास जारी रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे। आपके बहुत करीबी लोग आपके आगे बढ़ने से खुश नहीं हैं।
धनु राशि
आपके परिश्रम का फल मिलने वाला है। अपने ऊपर नियन्त्रण रखें, संयम बरतें। किसी भी परिस्थिति में संयम का दामन न छोड़ें, सफलता आपके कदम चूमेगी। बाहर से सहयोग मिलने के साथ ही यात्रा के आसार हैं। धन लाभ के आसान रास्ते तैयार होंगे
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव के आसार हैं, इसी वजह से स्वास्थ्य दुर्बल रहेगा। परिवार वालों का सहयोग न मिलने से मन व्यथित रहेगा। दुष्ट मानसिकता वालों से दूर रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी रहेगी। प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होगा।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास में कमी और बढ़ सकती है। संतान पक्ष से हानि के संकेत हैं। नए संबंधो के प्रति सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष हॉवी रहेगा। आज पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है।
मीन राशि
आज के दिन आज आप ज्यादा बोलने से बचें। वरना किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। पूंजी संबंधी काम लाभकारी होंगे। आपके मेहनत के कारण आपका भाग्य चमकेगा।
ये भी पढ़ें...Sawan Somvar Vrat 2025: सावन व्रत के बाद इन भोजन से बनाए दूरी, वरना सेहत और श्रद्धा दोनों पर पड़ेगा असर