rajasthanone Logo
Valleys Of Rajasthan: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की कुछ ऐसी घाटियों के बारे में जो आपका मन मोह लेंगी। तो आईए जानते हैं।

Valleys Of Rajasthan: राजस्थान अपने शाही किलों, महलों और रेगिस्तान के लिए विश्व स्तर पर जाना जाता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की कुछ ऐसी मनमोहक घाटियों के बारे में जिन्हें देखकर आपके मुंह से निकलेगा वाह। तो आईए जानते हैं। 

गोरम घाट 

यह जगह मारवाड़ और मेवाड़ की सीमा पर स्थित है। इसे राजस्थान की सबसे सुंदर जगह में से एक माना जाता है। अपने हरे भरे परिदृश्य और पहाड़ी इलाकों की वजह से मशहूर है और इसे राजस्थान का दार्जिलिंग भी कहा जाता है। यहां का मुख्य आकर्षण इस घाटी से गुजरने वाली एक लोकल ट्रेन है। इस ट्रेन में बैठकर आपको काफी मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे।

घुघरा घाटी 

आप जब भी अजमेर गए हो तो वहां आपने वाहन की दरगाह और आना सागर झील तो देखी ही होगी। लेकिन आज हम आपको यहां की ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो पर्यटकों के बीच ज्यादा मशहूर नहीं है। हम बात कर रहे हैं घुघरा घाटी की। मानसून और सर्दियों के मौसम में यहां पर भीड़ थोड़ी बढ़ जाती है। आप यहां पर ट्रैकिंग और दुर्लभ पौधों और जानवरों की प्रजातियां को भी देख सकते हैं। 

कनक घाटी 

जयपुर यूं तो अपने हवा महल, अंबर किला और जल महल जैसे स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन कनक घाटी शहर के आकर्षण में चार चांद लगा देती है। यह घाटी मानसागर झील के पास स्थित है। इस घाटी को खूबसूरत पार्क में भी विकसित किया गया है जो पिकनिक के लिए एकदम परफेक्ट जगह बनती है। यह जगह काफी शांत है इस वजह से यह पर्यटकों को काफी पसंद आती है। 

चौर घाटी 

यह घाटी जयपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। ट्रेकिंग के शौकीन लोगों को यह जगह काफी पसंद आएगी। यहां आपको चारों तरफ घनी हरियाली और पहाड़ देखने को मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487