Richest District : भारत एक ऐसा देश है जहां कदम कदम पर संस्कृति, भाषा, भोजन और परंपरा सब कुछ बदल जाता है। यहां हर क्षेत्र की अपनी एक अलग कहानी है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं भारत के एक ऐसे जिले के बारे में जिसका नाम सबसे अमीर जिले में आता है।
भारत का सबसे अमीर जिला जयपुर
जब भी हम भारत के सबसे अमीर जिले के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले मुंबई जैसे शहर आते हैं। लेकिन हम आपको बता दें की राजस्थान का जयपुर भारत के सबसे अमीर जिले में आता है। इस शहर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जयपुर ना सिर्फ राजस्थान में बल्कि पूरे देश में सबसे अमीर जिला है। यहां पर गरीबी दर काफी कम है। इसका सबसे बड़ा श्रेय यहां के पर्यटन को भी जाता है।
धन से परे समृद्धि
जयपुर की समृद्धि सिर्फ धन से नहीं है बल्कि यहां की परंपरा, गौरव और संस्कृति से भी है। राजस्थान की परंपरा, यहां के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन, शानदार बाजार यहां की ऐतिहासिकता और विरासत को दर्शाती है। यहां आपको कई शानदार संग्रहालय देखने को मिलेंगे। इसी के साथ हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ जिला जैसे ना जाने कितने किलें यहां के शाही अतीत के झलक पेश करते हैं।
आपको जरूर जाना चाहिए
अगर आप राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं तो जयपुर को भी अपनी लिस्ट में शामिल जरूर कर लीजिए। मानसून के वक्त यहां पर घूमने में एक अलग ही आनंद आता है। आप यहां पारंपरिक बाजारों में खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़े:- Rajasthan Recruitment: वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बढ़ेंगे पद, व्याख्याताओं को भी मिलेगा मौका, सरकार जल्द करेगी घोषणा