New Weather Alert: राजस्थान में बारिश का दौर खत्म हो गया लेकिन पारा अब आसामान छुने लगा है। आपको बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर और फलोदी में सबसे ज्यादा भीषण गर्मी पड़ने लगी है। यहां के लोग गर्मी से तपने लगे हैं। सुबह 10 बजने के बाद घर से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। इक्का दुक्का ही लोग सड़क पर दिखाई दे रहे हैं।
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर का पारा 47.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं फलोदी का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि राजस्थान का दूसरा सबसे गर्म शहर फलोदी बन गया है। वहीं जैसलमेर का तापमान 46.5 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया है।
अधिकांश हिस्सो का दर्ज किया गया तापमान 45-47 डिग्री
राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सो के कुछ भाग में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के मध्य में दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर का दर्ज किया गया है और वहीं राजस्थान के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आगामी दिनों में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
कुछ दिनों में मिल सकती है गर्मी से राहत
मौमस विभाग के अनुसार, मई और जून के महीने में हर महीने में 3 से 7 हीटवेव का रिकॉर्ड किए जाते हैं, लेकिन इस साल हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत 5 से 7 दिन तक ज्यादा रहेगी। वहीं अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी है।
यह भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में ककड़ी का सेवन है बेहद फायदेमंद, डिहाइड्रेशन से लेकर बीपी तक रखे कंट्रोल









