rajasthanone Logo
Weird Places Of Rajasthan: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की कुछ अजीबोगरीब जगह के बारे में। आईए जानते हैं क्यों है ये पर्यटकों की पसंदीदा जगह।

Weird Places Of Rajasthan: यूं तो राजस्थान अपने आलीशान महलों और शाही किलो के लिए मशहूर है, लेकिन यहां कुछ ऐसे प्रतिष्ठित स्थल भी हैं जो काफी अजीबोगरीब हैं। मोटरसाइकिल को समर्पित मंदिर से लेकर रातों-रात वीरान हो चुके हैं गांव तक यहां कुछ ऐसे आकर्षण है जो पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। आईए जानते हैं राजस्थान के कुछ ऐसे ही आकर्षण के बारे में। 

बुलेट बाबा मंदिर 

राजस्थान के पाली जिले में स्थित यह आपरंपरागत मंदिर ओम बन्ना के नाम से भी मशहूर है। यह जगह पारंपरिक पूजा स्थल से अलग है क्योंकि यह मंदिर 350 सीसी रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि ओम सिंह राठौर की इसी जगह पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त करने की कोशिश करी लेकिन यह कई बार अपने दुर्घटना स्थल पर खुद लौट आई। इस चमत्कार को देखकर स्थानीय लोगों ने इसके चारों तरफ एक मंदिर बनवा दिया। 

भानगढ़ किला 

यह किला जयपुर और अलवर के बीच स्थित है। लोगों के अनुसार एक जादूगर ने राजकुमारी द्वारा ठुकराए जाने के बाद इस शहर को श्राप दे दिया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यहां पर चेतावनी भी लगाई है कि सूर्यास्त के बाद यहां पर जाना वर्जित है। 

करणी माता मंदिर 

आपने अधिकांश मंदिरों में मूर्तियां और देवताओं को देखा होगा लेकिन करणी माता मंदिर में 25000 से भी ज्यादा चूहे हैं। इसी वजह से इसे चूहों का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर परिसर में चूहे स्वतंत्र रूप से घूमते रहते हैं। ऑक्सीजन यहां पर भोग लगाते हैं और अगर कोई चूहा आपके पैरों के ऊपर से गुजर जाता है तो इस शुभ माना जाता है। 

कुलधरा-एक श्रापित गांव 

यह गांव जैसलमेर के ठीक बाहर में स्थित है। यूं तो कभी यह गांव काफी संपन्न हुआ करता था लेकिन 200 साल से भी ज्यादा पहले अचानक रहस्यमय तरीके से यह गांव रातों रात वीरान हो गया। ऐसा कहा जाता है कि उस समय के शासक के अत्याचार से बचने के लिए सभी गांव वाले इस गांव को छोड़कर चले गए और साथ में यह श्राप भी दिया कि कोई भी इस गांव को दोबारा नहीं बसा पाएगा। काफी कोशिशें के बाद भी यह गांव दोबारा नहीं बस पाया। इसी वजह से इसे अब एक भूतिया गांव कहा जाने लगा।

इसे भी पढ़े:- राजस्थान सरकार देगी बेटियों को 11 से 51 हजार तक का वजीफा, 30 मई तक होंगे आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

5379487