rajasthanone Logo
Bharatpur News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने अवकाश कटौती को लेकर भरतपुर के विभिन्न विद्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। कल उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा।

Bharatpur News: भरतपुर के विभिन्न विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों द्वारा अवकाश कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मंत्री सुधीर कटारा ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम प्रांत की योजना से चरणबद्ध आंदोलन के तहत ग्रीष्मावकाश में 10 दिवस की कटौती तथा प्रधानाचार्य के अधिकार के एक दिवस की कटौती को लेकर विभिन्न विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर अवकाश कटौती आदेश का विरोध सांकेतिक रूप से प्रदर्शित किया। इसमें भरतपुर के अधिकांश विद्यालय में शिक्षकों ने विरोध में काली पट्टी बांधकर आगे आंदोलन की योजना का संकेत दिया।

8 अप्रैल को उपखंड अधिकारियों को देंगे ज्ञापन
आंदोलन के अगले चरण में सभी उपशाखाओं द्वारा उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड अधिकारियों को 8 अप्रैल ज्ञापन देंगे और अवकाश कटौती आदेश को वापस नहीं दिया गया तो आगे जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तब भी हमारी मांग को नहीं सुना जाता है तो अगले चरण में शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा ।

5379487