Gold And Silver Update: स्थानीय मांग के चलते मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी 200 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला

आपको बता दें कि दूसरी ओर, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला। वहीं अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित उछाल की आशंका के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी की बिकवाली बढ़ गई। इसका असर अमेरिकी वायदा बाजार कॉमेक्स में भी देखने को मिला, जहां जुलाई डिलीवरी वाला सोना 24.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,660.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

सोने के दामों में स्थिरता 

वहीं अगर मई की बात करें तो डिलीवरी चांदी 2.192 डॉलर गिरकर 70.655 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती रही थी। वहीं मगंलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।  सोने के दामों में स्थिरता बनी रही और स्टैंडर्ड सोना स्टैंडर्ड 15,180 रुपए, सोना जेवराती 14,200 तथा वापसी 13,900 रुपए प्रति ग्राम रहा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राज्य में ठंड ने फिर मारी एंट्री, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी
ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी दिनों वैश्विक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों के रुख के आधार पर सोना-चांदी के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।