rajasthanone Logo
Best Hill Stations Rajasthan: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं। राजस्थान के कुछ हिल स्टेशन के बारे में। ये हिल स्टेशन आपको खूबसूरत नजारों के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का मौका भी देंगे।

Best Hill Stations Rajasthan: जब भी हिल स्टेशनों की बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले शिमला, मनाली या फिर नैनीताल ही आते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान की कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांति के लिए भी मशहूर हैं। तो आईए जानते हैं। 

माउंट आबू 

यह हिल स्टेशन राजस्थान का एकमात्र मान्यता प्राप्त रेलवे स्टेशन है। यह साल भर सुहावने मौसम से घिरा हुआ रहता है। अरावली पहाड़ियों के बीच बसा यह हिल स्टेशन हनीमून मनाने वालों, परिवारों और अकेले यात्रा करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। आप यहां पर ट्रैकिंग कर सकते हैं और साथ ही नक्की झील में नौका विहार का आनंद भी ले सकते हैं। 

अचलगढ़ 

यह जगह माउंट आबू से मात्र 11-12 किलोमीटर दूर है। इस जगह को काफी कम लोग जानते हैं। इसी वजह से यहां पर कम भीड़ होती है।  जब भी आप अचलगढ़ जाएं तो यहां के किले को देखना ना भूले। प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफर के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। 

रणकपुर 

यह जगह जोधपुर से लगभग 162 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि आम तौर पर इसे हिल स्टेशन के रूप में नहीं जाना चाहता लेकिन इसकी ऊंचाई और जंगल इसे बिल्कुल हिल स्टेशन जैसा बना देते हैं। जब भी आप यहां जाए तो रणकपुर जैन मंदिर जाना ना भूले। इसके अलावा आप मंदाकिनी झील के किनारे भी आराम कर सकते हैं। 

गुरु शिखर 

यह शिखर अरावली पर्वतमाला का सबसे ऊंचा बिंदु है। यह शिखर माउंट आबू के पास स्थित है। यह पूरी जगह संगमरमर और ग्रेनाइट की संरचनाओं से बनी हुई है। मानसून के मौसम में यहां जाना सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि इस मौसम में यहां का नजारा काफी हरा भरा हो जाता है।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487