Farming On Rooftop: राजस्थान में किसान अब खेती के क्षेत्र में नए-नए नवाचार कर रहे हैं। राजस्थान के बूंदी जिले के रहने वाले एक किसान ने दो मंजिला खेती की एक ऐसी राह दिखाई है, जिससे किसान अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। बूंदी जिले के किस भेरूलाल ने बताया कि उसके पास गांव बंथली में 5 बीघा जमीन है। जिसमें वह गेहूं, मक्का और जौ की फसल उगाया करता था। लेकिन आज के सोशल मीडिया के दौर को देखते हुए वह भी इससे जुड़ा और तमाम तरह की जानकारी प्राप्त की। जिस पर उसने एक ऐसा वीडियो देखा जिसमें लौकी के खेती के बारे में बताया गया। 

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: ब्याज में 100 फीसदी मिलेगी राहत, जानें क्या है भजनलाल सरकार की योजना

किसान अपने मकान पर भी इस खेती को कर सकते हैं

किसान भेरूलाल ने बताया कि इस खेती में उसने अपना भी दिमाग लगाया और पारंपरिक तरीके के अलावा किस तरह सफलतापूर्वक खेती हो इसका भी दिमाग लगाया। इसके बाद उसने गड्ढा विधि के बारे में जानकारी इकट्ठा की और एक गड्ढा खोदकर लौकी के चार बीज उसमें डालें। उसने कोटा से अनोखी किस्म के 100 ग्राम बीज मंगवाए। जिसमें एक बीघा में लौकी की खेती की और उसमें 75 ग्राम बीज काम में आए। उसने बताया कि किसान अपने मकान पर भी इस खेती को कर सकते हैं। उन्होने बताया कि 4 महीने में उन्होंने 40 हजार रुपए कमाए। शुरुआत में उनका मजाक बनाते थे, वहीं अब लोग भेरूलाल से अब इस खेती के बारे में सीखने आते हैं।

एक खेत में एक समय पर कर सकते हैं दो खेती

भेरूलाल में बताया कि इस खेती में फायदा है कि आप दो मंजिला मकान में खेती कर सकते हैं। एक ही खेत में एक ही समय पर दो खेती कर सकते हैं। ऊपर मचान पर लौकी और नीचे आप दूसरी फसल उगा सकते हैं। ऐसा कर भेरूलाल ने सभी को हैरान कर दिया है।