Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव आया है। जहां पहले बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई अब एक बार फिर से यहां तापमान की बढो़त्तरी हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कई हिस्सों के तापमान में आज बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन राहत के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार भी जताए जा रहे हैं। आज यानी शुक्रवार से राजस्थान के कई इलाकों के तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। मई महीने से ही लू का दौर शुरू हो गया था। पश्चिमी राजस्थान के मौसम की बात करें तो इधर का मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई हिस्सों में बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ हिस्सों में ब्रजपात होने की भी संभावना है। ऐसे में लोग बारिश के समय किसी सुरक्षित स्थान पर रहें।
जानें आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक आज राजस्थान का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कोटा,जयपुर,अजमेर और भरतपुर जिलें में कहीं-कहीं पर बादल गरजने के साथ वर्षा होने का संकेत मिल रहा है।
और पढ़ें...Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana: 6 जून से पहली बार राजस्थान से रामेश्वरम जाएंगे वरिष्ठ नागरिक, देवस्थान विभाग ने पूरी की तैयारियां
बीकानेर में पारा 45°C के पार
हालांकि कल यानी कि 7 जून शनिवार को कोटा और उदयपुर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, अधिकतम पर वर्षा नहीं होगी जिस कारण से वहां का मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों में बीकानेर के लोगों को गर्मी से सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए सावधानियां बरतनी की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक एक बार फिर यहां भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 8 जून को कुछ इलाकों में लू का भी दौर देखने को मिलेगा।