Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। दिन के समय धूप होने से आसमान साफ दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में शीतलहर से भी राज्य को राहत मिल सकती है। वहीं 48 घंटे के दौरान पारा चढ़ना की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में ठंड का असर भी कम हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और अलवर और फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है।
न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है
मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो अजमेर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 7.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 10.1 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 4.0 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 5.7 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 5.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर 3.0 डिग्री सेल्सियस, करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस, रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में दिल्ली DRT की बड़ी कार्रवाई: प्लाजा पर 81 करोड़ के ड्रग्स पकड़े, 6 लोगों को किया गिरफ्तार
धीरे-धीरे बढ़ेागा तापमान
17 जनवरी के बाद से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव का प्रभाव कमजोर पड़ सकता है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। जिससे शीतलहर से राहत मिल सकती है। वहीं ऐसे में धीरे-धीरे ठंड कम हो सकती है।