Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। वहीं, उत्तर भारत से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है। बीते गुरुवार को सीकर, चूरू, फतेहपुर, अलवर और नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। अचानक तापमान गिरने से लोगों को सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में सर्दी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

रात के तापमान में भारी गिरावट

इसके साथ ही, अगर उत्तरी राजस्थान की बात करें तो बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दक्षिणी राजस्थान में इसके मुकाबले थोड़ी कम सर्दी रहेगी। पिछले 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार, इन जगहों पर मौसम साफ रहा और दिन में धूप देखने को मिली। ठंडी हवाओं की वजह से गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद तापमान में गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- Panchayat Elections Results: डीग जिले का 10 बजे तक आएगा रिजल्ट, पंचायत चुनावों की 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फतेहपुर के अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 19.7 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस और करौली में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अब राजस्थान में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, कई जगहों पर रात के समय सर्दी बढ़ने की भी आशंका है।