Rajasthan Weather: राजस्थान में नवंबर की शुरुआत होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। वहीं, तापमान में भी बदलाव देखने को मिलने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है। आपको बता दें कि दूसरे सप्ताह में राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले सप्ताह राजस्थान में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश का वितरण असमान रहा। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से करीब चार गुना ज्यादा बारिश देखने को मिली है।
पूर्वी हिस्से में सामान्य से 4 गुना ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पश्चिमी राजस्थान में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 0.9 मिलीमीटर है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6 से 12 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
रात के तापमान में नहीं होगा खास बदलाव
न्यूनतम तापमान अगले दो सप्ताह के दौरान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में फिलहाल कोई खास बदलाव होने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में अगले दो सप्ताह के दौरान मुख्य रूप से मौसम शुष्क रह सकता है और बारिश की गतिविधियां सामान्य से कम रहने की संभावना है। वहीं, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।