Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में आने वाले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज राजस्थान के सात जिलों में बिजली गिरने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 23 अक्टूबर तक राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है। वहीं, 24 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज 12 बजे तक चित्तौड़गढ़, कोटा और टोंक समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, इन दिनों किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है। इसके साथ ही आपको बता दें कि अलवर में सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, 24 अक्टूबर को तापमान 32 और 25 अक्टूबर को 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के संकेत हैं। 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है, जो 25 अक्टूबर तक गिरकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले छह दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और बारिश की कोई चेतावनी नहीं होने का अनुमान है। बताया जा रहा है मौसम में बदलाव के बीच किसानों को फसलों की जरूरत के अनुसार सिंचाई करने और खेतों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। सुबह-शाम तापमान कम रहने से फसलों पर ओस का असर भी धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

बदलते मौसम में रखें सेहत का ध्यान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 25 अक्टूबर तक तापमान में होने वाले बदलाव पर नजर रखना जरूरी होगा।