rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही बताया जा रहा है। एक हफ्ते बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद गर्मी तेज होने की आशंका है।

Rajasthan Weather: राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट ले चुका है। आज सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं हल्की ठंडी हवा चलने से सुबह के समय सर्दी का एहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी तेज हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ क्षेत्रों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर भी पहुंच सकता है।

ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं इन इलाकों में बादल छाने और सर्दी महसूस होने की आशंका है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप देखने को मिली। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं कोटा और उदयपुर संभाग में दोपहर के बाद हल्के बादल छाने से धूप कम रही। ऐसे में अगर सबसे अधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो बाड़मेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सड़क हादसे में मारे गए एक ही परिवार के पांच लोग, पूरे गांव में छा गया मातम

एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की आशंका

तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं। यही वजह है कि फरवरी के आखिरी महीने से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। वहीं बताया है कि 23 और 24 फरवरी को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। इसके बाद धूप तेज हो सकती है और तापमान में बढ़ोतरी होगी।

5379487