Rajasthan Weather:  राजस्थान में मौसम का मिजाज हर समय बदल रहा है। आपको बता दें कि राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। लेकिन पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम मुख्यत: शुष्क रह सकता है लेकिन वहीं कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं।

वहीं कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। जिसके कारण भीषण गर्मी के बीच तापमान में भारी गिरावट से कुछ राहत मिलने की संभावना है। लेकिन बता दें कि यह राहत ज्यादा घंटों तक बरकरार नहीं रहेगी। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कम से कम 2-3 डिग्री की और भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रेगिस्तान इलाकों में तो 43 डिग्री तापमान जाने की संभावना है। 

जानिए किन जिलों में होगी बारिश

आपको बता दें कि राजस्थान में कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, बीकानेर संभाग और भरतपुर और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही अलवर, डीग, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में मेघगर्जना वज्रपात के साथ झोकेदार तेज हवाएं चल सकती हैं। लेकिन वहीं बात करेंगे जैसलमेर,  जोधपुर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जैसे क्षेत्रों में तो मौसम शुष्क रहेगा।

इन इलाकों में 2 डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन कई स्थानों पर जो कल का तापमान है उसमें 1 से 2 डिग्री की गिरावट भी देखी गई। यानी 17 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट संभव हो सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव रह सकता है। फतेहपुर में सबसे कम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- McDonald's Jaipur: जयपुर में मैकडॉनल्ड पर सख्त कार्रवाई, अनसेफ फूड ऑयल मिलने पर लाइसेंस निलंबित