rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी, आंधी, तुफान और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दो दिनों तक मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 मई को राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी, आंधी, तुफान और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दो दिनों तक मौसम फिलहाल ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 15 मई को राजस्थान के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन वहीं राज्य के कई हिस्सों में तापमान कम से कम 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ ह। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 48 घंटों में तापमान में से 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के शेखावाटी-हाड़ौती समेत अन्य इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, बारां, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, दौसा,  धौलपुर, भरतपुर और जयपुर में आज अचानक मौसम बदल सकता है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही है गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 14 मई दिन गुरुवार को राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में रहा। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा तापमान फलोदी 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं जैसलमेर में 45.1, बीकानेर में 44.1, श्रीगंगानगर में 44.8, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री के आसपास  तापमान दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी को पीटा, भ्रूण को बाहर निकालने का आरोप

5379487